बीना: ग्राम किर्रोद में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Oct 9, 2025 23 वर्षीय सत्यपाल पिता गया प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम किर्रोद जो खाना खाने के बाद रात में अपने कमरे में चला गया और जब देर रात परिजनों ने युवक को देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलती ही मौके पर आगासौद थाने से जवान पहुंच गए और परिजनों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।