बीना: नई बस्ती ओवर ब्रिज पर आपे चालक के साथ मारपीट, छात्राओं को लेकर बीना थाने पहुंचा चालक, दर्ज कराई शिकायत
Bina, Sagar | Oct 8, 2025 आपे चालक सौरभ यादव निवासी सुभाष वार्ड जो ग्राम पार से छात्राओं को लेकर आपे से स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी बुधवार को नई बस्ती ओवर ब्रिज पर एक बाइक चालक के द्वारा रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के दौरान विवाद हो गया और बाइक चालक ने आपे चालक के साथ मारपीट कर गाली-गलौज कर दी। जिसके बाद आपे चालक छात्राओं को लेकर थाने पहुंचा और थाने में शिकायत दर्ज कराई