मैलाटांड़ डंपिंग यार्ड में भीषण आग, तीन घंटे से धधक रहा कचरा. हजारीबाग के मैलाटांड़ डंपिंग यार्ड में शनिवार को भीषण आग लग गई, जो करीब तीन घंटे से धधक रही है। आग से पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बाद भी आग बुझाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं दिखी।