पिपरई: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार मृतक भूरा उर्फ छोटू पुत्र अशोक अहिरवार निवासी लालू आरामसीन के पास जो पिपरई अशोकनगर रेल लाइन पर बड़े ब्रिज के पास गंभीर अवस्था में डाला हुआ था जिसकी सूचना जैसे ही पिपरई पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई उपचार हेतु लाया गया परंतु युवक के सर में गंभीर चोट आने की वजह से उपचार के दौरान ही मौत हो गई