छतरपुर नगर: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, ₹50 हजार लूटने का आरोप; युवक गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती।
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मुक्तिधाम के पीछे वाले रास्ते की बताई जा रही है, जहां 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही इस घटना की जानकारी आज 28 जून दोपहर करीब 1:30 बजे घायल में दी है।