साल्हे झरिया के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
साल्हे झरिया के एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी कुमर मणि भोई निवासी साल्हे झरिया के द्वारा साल्हेझरिया मार्ग पर शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था । बसना पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।