किशोर को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ तेंदुकोना थाना में अपराध दर्ज
किशोर को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ तेंदुकोना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । प्रार्थी के किशोर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है , आसपास पता तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर किशोर के पिता ने तेंदूकोना थाना में अपराध दर्ज कराया है ।