झिटकी में कूट रचनाकर व मृतक का फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर ट्रैक्टर का नामांतरण कराने वाले तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
झिटकी में कूट रचनाकार व मृतक का फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर का नामांतरण कराने वाले तीन लोगों के खिलाफ, कोमाखान पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । प्रार्थिया शैलेन्द्री साहू की रिपोर्ट पर आरोपी सालिक राम साहू ,थानेश्वर साहू एवं उमा राम साहू के खिलाफ भादवि की धारा 420 ,467, 468 ,471 का अपराध दर्ज किया गया है ।