चुनार: अदलहाट थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार। 27.01.2026 को वादी जगदीश पटेल पुत्र स्व0सत्यनारायण सिंह निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अमन कुमार सिंह को क्रिकेट खेलने के दौरान बैट से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया था। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।