हरदोई: कलेक्ट्रेट परिसर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2026 हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।इस दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने सांप का वीडियो बना लिया।जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सांप लोगों की हलचल और शोर के कारण इधर-उधर भागने लगे।