आगरा: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त जोनल पार्क के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 16, 2024 थाना ताजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के द्वारा एक कबाड़ के गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जोनल पार्क के पास सामान की सौदेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कूटी 2250 रुपए अन्य कीमती सामान बरामद किया है।