जसवंतनगर: ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी दीवारी लाल आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे, इलाज के लिए सीएचसी से सैफई रेफर किया गया
खेड़ा बुजुर्ग गांव में आम के पेड़ से गिरकर 48 वर्षीय दिवारी लाल पुत्र झम्मन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खेत में हुई जब वह अमिया तोड़ने के लिए टहनी पर चढ़े थे और पैर फिसलने से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत जसवंतनगर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। कमर, पैर व हाथ में फ्रैक्चर की आशंका पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया है।