एकंगरसराय: एकंगरसराय जल संसाधन विभाग खंडहर में बदला पुराना भवन, नए का निर्माण भी अटका
एकंगरसराय: जल संसाधन विभाग के नए कार्यालय भवन का निर्माण वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। विभाग का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है, जबकि नए भवन के लिए जमीन उपलब्ध होने और विभागीय स्तर पर कई बार निर्देश जारी होने के बावजूद मामला अब तक फाइलों में ही अटका हुआ है। इसके कारण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को आज भी किराये के भवन से का