कुडू: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले- ED -CBI के दम पर विपक्ष को तोड़ रही भाजपा,देश को एक-दलीय व्यवस्था की ओर धकेला जा रहा।
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष को व्यवस्थित तरीके से कमजोर करने और एक-दलीय व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।