सूर्यपुरा: गोठानी गांव में श्री शत् चंडी महायज्ञ में मंडप परिक्रमा और कथा प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है
सूर्यपूरा प्रखंड के गोठानी गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दौरान रविवार की संध्या 07 बजे प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास हिमांशु जी महाराज (हलचल बाबा) ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के दिव्य जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने कहा कि अयोध्या में चारों भाइयों का अवतरण केवल राजपरिवार के लिए ही नहीं,