अनूपपुर: खांडा में आक्रोशित हाथी का आतंक, बछिया की मौत, सात मवेशियों का शिकार, ग्रामीण दहशत में
जिले के खांडा गांव में एक आक्रामक दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात हाथी ने एक बछिया को मार डाला, वहीं बीते कुछ दिनों में सात मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। साथ ही एक ग्रामीण के घर को सातवीं बार तोड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया। हाथी के हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं और घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।