बदायूं: बदायूं के कछला के चंदनपुर गांव के पास गंगा स्नान करते दो युवकों की गंगा में डूबकर मौत
Budaun, Budaun | Jun 25, 2026 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के बगुला नगला गांव के रहने वाले पांच युवक बाइकों द्धारा थाना उझानी क्षेत्र के चंदनपुर गांव के पास गंगा में स्नान करने गए थे, तभी गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय विवेक पुत्र लीलाधर व 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ नन्हें पुत्र दाताराम गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में डूबे दोनों युवकों के शवों को गंगा से बाहर निकाला