सिरोंज: संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक: राकेश कुशवाहा की नई उड़ान
Sironj, Vidisha | Apr 12, 2026 .. संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक - राकेश कुशवाहा की नई उड़ान . सिरोंज नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले राकेश कुशवाहा पिछले 8 वर्षों से एक छोटे से फास्ट फूड ठेले के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सीमित आय में भी वे किसी तरह अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर लेते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया।