चान्हो: मदरसा चौक पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान, 5 पर प्राथमिकी दर्ज
Chanho, Ranchi | May 21, 2025 चान्हो थाना क्षेत्र के मदरसा चौक में बुधवार दोपहर 2 बजे से झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की ओर से गठित टीम ने छापामारी अभियान चलाया इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ शाम 5 बजे चान्हो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई वंही उनके खिलाफ 97 हज़ार 860 रुपये का जुर्माना भी लगाया है..