सहजनवां ब्लॉक के दक्षिणांचल में स्थित मझौआ-भेलाभार माइनर ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की रबी फसल जलमग्न हो गई है। नहर का पानी खेतों में भर जाने से तीन एकड़ से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के विरोध में ग्राम भेलाभार के किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।