निर्मला बालिका उच्च विद्यालय महेशमुंडा में सिस्टर के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में सिस्टर मारिया गोरैती व सिस्टर निरोला की सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन शनिवार की सुबह 10 बजे किया गया। सिल्वर जुबली समारोह का नेतृत्व कर रहे फादर मशीचरण एवं फादर दानियल की अगुवाई में सर्वप्रथम प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।