कटेया: मोहनपुर गांव में पति के कथित अवैध संबंध से परेशान विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा।
कटेया कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार सुबह 8बजे पति के कथित अवैध संबंध और घरेलू विवाद से परेशान एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला की पहचान सोनम शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी विजयीपुर थाना क्षेत्र के खूटहां गांव में हुई थी। मायके पक्ष ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने