आहोर: उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के गांवों में बिजली बिल बकायादारों पर की गई कार्रवाई
Ahore, Jalor | Mar 27, 2025 जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उपखंड मुख्यालय आहोर सहित आसपास के गांव में निगम ने लंबे समय से बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को यह कार्यवाही उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में शुरू की गई,जो 31 मार्च तक जारी रहेगी।