गिरिडीह: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक आवश्यक झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक आवश्यक बैठक बुधवार को झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। होमगार्ड जवानों को समान काम का समान वेतन मांग पर सहमति मिलने पर खुशी मनाई गई। उपस्थित होमगार्ड जवान के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।