रायबरेली: पलही बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
17 नवंबर रविवार शाम 6 बजे खानपुर की हटिया मेला से वापस आते समय साइकिल सवार को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। तथा राहगीरों के द्वारा घायल साइकिल सवार अधेड़ को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अधेड़ का इलाज किया जा रहा है।