रायबरेली: घूराडीह अमावा में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर यज्ञ, भजन, प्रवचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
17 नवंबर रविवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास एक निजी विद्यालय में स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में भजन, प्रवचन, यज्ञ के साथ अतिथियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तथा आए हुए अतिथियों के द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा भेंट की गई। तथा आर्य समाज की पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश भी भेंट की गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे।