कोटड़ी: देवरिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हादसे में
कोटड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे को तेज रफ्तार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरनियारासा निवासी रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।