इटावा: सिविल लाइन इलाके के लुहन्ना चौराहे पर डीसीएम और कार की जोरदार टक्कर, कार सवार 5 लोग हुए घायल, सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Nov 10, 2025 सिविल लाइन थाना के लुहन्ना चौराहा पर रविवार देर रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार डीसीएम और कार की आमने-सामने टक्कर होने से कार सवार दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए। जिसमें ग्वालियर के थाना गोला मंदिर नारायण बिहार निवासी जगन्नाथ उनकी पत्नी रेणु,बेटा कृष्णा, प्रेम किशोर पुत्र प्रीतम सिंह एवं रामपाल शामिल है। सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा, जहां से सैफई भेजा।