सहारनपुर: जनपद में पांच से अधिक चालान वाले वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, पुलिस ने आरटीओ विभाग को भेजी 11,500 गाड़ियों की सूची
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बार-बार चालान कटवाने वाले वाहन मालिकों पर अब पुलिस विभाग ने सोमवार शाम 5:00 बजे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 11,500 गाड़ियों की सूची आरटीओ विभाग को भेजी है, जिन पर पांच से अधिक चालान पेंडिंग हैं और जिनका भुगतान वाहन मालिकों ने अब तक नहीं किया है। आरटीओ विभाग इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में है।