लोहरदगा: लोहरदगा शहर में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लू का खतरा बढ़ा, बाज़ारों में सन्नाटा
लोहरदगा शहर में लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार अपराह्न करीब 3:00 बजे हालात का जायजा लेने पर साफ दिखा कि पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगता है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहता है।