दानसरा क्षेत्र में दो दिन से मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने लगा है। किसान खेतों की मेड़ काटकर फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सारंगढ़–दानसरा मार्ग की पुलिया पर भी बारिश का पानी बह रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।