गरौठा: गरौठा क्षेत्र में तेज आंधी-पानी से गिरे तीन बिजली पोल, मऊरानीपुर मार्ग पर यातायात बाधित हुआ
गरौठा तहसील क्षेत्र में रविवार शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। गरौठा-मऊरानीपुर रोड पर लखेरी पुल के पास तीन विद्युत पोल धराशाई हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। राहत की बात रही कि घटना के समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोलों को स