खिरकिया: अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिलेभर में जागरूकता अभियान का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित।
Khirkiya, Harda | Jun 26, 2026 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण सप्ताह के समापन अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय वृद्ध आश्रम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सार्थक सेवा आश्रय समिति के भागवत सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।