भोरे: छठीयाव गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, मायके में हुई घटना, शव ससुराल लाया गया
भोरे थाना क्षेत्र के छठीयाव गांव के एक महिला की उसके मायके फुलवरिया में सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान छठियाव गांव के बुलेट शाह की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मिले जानकारी के मुताबिक सरोज देवी अपने मायके फुलवरिया में थी। जहां काम के दौरान घर में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया।