रामनगर: रामनगर के कटियारा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया
रामनगर थाना अंतर्गत कटियारा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।मृतक की पहचान जितेंद्र चौहान पुत्र कीढीलाल उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों के द्वारा बताया गया गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों के द्वारा सोमवार की रात में युवक को मारा पीटा गया। सोमवार को युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।