अंबाह: गोरेलाल वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को हेलमेट और फ्री डेंटल चेकअप का उपहार
Ambah, Morena | Jul 19, 2026 अंबाह के गोरेलाल वाटिका में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया। अंबाह थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा और आरक्षक जोगेंद्र भदोरिया ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट और राठौर डेंटल क्लीनिक में एक बार निःशुल्क दंत परीक्षण का उपहार देकर सम्मानित किया गया।