माधौगढ़: पचनदा धाम पर खाई में पलटा टेंपो, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के जगम्मनपुर चौकी क्षेत्र में पचनदा धाम पर एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक से खाई में चला गया,वहीं टेंपो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है,टेंपो दिन मंगलवार समय 8:30 मिनट पर देखा गया कि खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है,टेंपो चालक अब्दुल को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,फिलहाल कोई जनहानि और पशुहानि नहीं हुई है।