बरेली: डबल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद, महिला को 7 साल की सजा, तीन आरोपी बरी
बरेली के दस साल पुराने डबल मर्डर केस में अदालत ने दो मुख्य आरोपियों वीरपाल और राजेंद्र को धारा 302/34 के तहत उम्रकैद और 50-50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। महिला आरोपी कमला देवी को सात वर्ष की कैद व 5 हजार जुर्माना मिला। प्रमाणों के अभाव में प्रेमशंकर, टेनी और राजाराम को बरी किया गया। मामला फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से जुड़ा था।