नागौद: रैकवार ढाबा के पास खड़ी बोलेरो वाहन को टक्कर मार ट्रक पलटा।
Nagod, Satna | Jun 5, 2026 नागौद क्षेत्र के रैकवार ढाबा के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो वाहन सड़क किनारे खड़ी थी, इस दौरान तेज रफ़्तार के साथ आ रहा ट्रक टक्कर मार पलटा।