हरियाणा में किसान आंदोलन से ड्यूटी करके रात में वापस लौट रहे हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में वांटेड बदमाश को जनकपुरी थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अरुण उर्फ कन्हैया उर्फ चोरा के रूप में हुई है। इसके पास से कंट्रीमेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।