दीपावली पर्व को लेकर धरियावद थाना परिसर में तहसीलदार संदीप जैन,पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी,थानाधिकारी कमलचन्द मीणा के द्वारा पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों को सुरक्षा मानकों एवं विस्फोटक अधिनियम के नियमों की पालना करने के निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थल पर ही कि जाएं।