डीग: फायर सेफ्टी पर सवाल, बिना एनओसी और सुरक्षा इंतजामों के चल रहे कोचिंग सेंटर और कॉम्प्लेक्स
Deeg, Bharatpur | Jun 27, 2026 देश के विभिन्न शहरों में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने एक बार फिर फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लखनऊ, दिल्ली और कोटा में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद भी डीग शहर में संचालित निजी कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, व्यावसायिक भवन और बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे हैं।