भिंड नगर: यदुनाथ नगर की गली नंबर 7 में जलभराव, जनजीवन प्रभावित, घरों में कैद रहवासी
भिंड। शहर के यदुनाथ नगर स्थित गली नंबर-7 में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालात ऐसे हैं कि क्षेत्र के लोग अपने घरों से निकलने तक में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और कई परिवार घरों में कैद होने को मजबूर हैं।स्थानीय रहवासियों के अनुसार गली में जमा पानी की निकासी नहीं है