बूंदी: दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर मिले शव की पहचान हिंडौन सिटी निवासी गुरफान के रूप में हुई, परिजनों को सौंपा गया शव
Bundi, Bundi | Feb 29, 2024 केशोरायपाटन थाना इलाके में दिल्ली-मुम्बई रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की हिंडौन सिटी निवासी गुरफान के रूप में शिनाख्त हुई है। मंगलवार को केशोरायपाटन थाना इलाके में श्रीपुरा के निकट युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया था। आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।