लवकुशनगर: लवकुशनगर में अवैध रेत परिवहन पर SDM का बड़ा एक्शन, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाने में रखवाई
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 23, 2026
लवकुशनगर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एसडीएम Ayush Jain ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने में रखवाया। नगर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे अवैध रेत वाहनों पर यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई सोमवार की देर रात की गई।