अनूपपुर: जिले में डीजल बिक्री पर सख्ती: प्लास्टिक डिब्बों में नहीं मिलेगा डीजल, पेट्रोल पंपों को दिए गए निर्देश
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा डीजल की बिक्री और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पेट्रोल पंप संचालकों को इसकी जानकारी दी गई।