सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री बालागुरू के. सहित सभी अधिकारियों को जिला कल्याण बोर्ड के संयोजक सूबेदार श्री हरिनारायण सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने लैपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया और सहयोग राशि प्राप्त की।