जनपद के नईमीशरण तीर्थ क्षेत्र में प्रशासन का एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। प्रशासन के बुलडोजर के द्वारा नैमिष कॉरिडोर में बाधा बन रहे दुकान और मकान को जमीदोज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा मुआवजा दिए जाने के बावजूद मकान और दुकान को नहीं हटाया गया था। जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से दुकान और मकान को ध्वस्त कर दिया है।