विदिशा नगर: दिव्यांग युवक तीन साल से जाति प्रमाण पत्र के लिए लगा रहा चक्कर
जनसुनवाई में पथरिया क्षेत्र के दिव्यांग युवक धनसिंह आदिवासी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे एक बार फिर अपनी समस्या रखी। धनसिंह का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों और जनसुनवाई के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसका प्रमाण पत्र नहीं बन सका। पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उसे बार-बार कार्यालयों में आना पड़ रहा है।