महाराजगंज: बछरावां चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
25 मई सोमवार दोपहर 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर का बाइक सवार युवक शिकार हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक नगराम थाना क्षेत्र का निवासी है, जो अपनी ससुराल जा रहा था।